सूर्य नमस्कार से सेहत होगी खूबसूरत, जानें लाभ और सावधानियां

सूर्य नमस्कार से सेहत होगी खूबसूरत, जानें लाभ और सावधानियां

अम्बुज यादव

सभी लोग सोचते हैं कि उनके दिन की शुरुआत खास और अच्छी हो, क्योंकि लोगों का मानना है कि जब सुबह अच्छी होगी तभी जाकर उनका पूरा दिन भी बेहतर होगा। इसलिए सभी लोग दिन की शुरुआत अच्छे मूड़ में करते हैं। वही आपको बता दे कि कई लोग व्यायाम करके तो कई लोग सैर करके दिन को खास बनाते हैं, लेकिन आज हम इस बारे में नहीं बल्कि एक नई तकनीक के बारे में आपको बताएंगे जिससे आपका दिन और भी खास हो सके। जी हां हम बात कर रहें हैं सूर्य नमस्कार की, जिसे सुबह करने से दिन काफी अच्छे से गुजरता है। वैसे तो सूर्य नमस्कार भी एक प्रकार का व्यायाम ही है, लेकिन इसे करने से हमारे सेहत पर काफी असर पड़ता है। क्योंकि सूर्य नमस्कार 12 स्थितियों को मिलाकर बनता है, जिससे हमारे शरीर की पूरी एक्सरसाइज हो जाती है। वही आपको बता दे कि जिस प्रकार 12 राशियां, 12 महीने होते हैं। उसी प्रकार सूर्य नमस्कार के एक चक्र में 12 स्टेप होते है, जिसे बारी-बारी किया जाता है। उससे हमें 12 बीज मंत्र मिलते है और सभी 12 स्थितियां हमें अलग-अलग लाभ भी पहुचाती हैं। तो आइये जानते है कि सूर्य नमस्कार करने के फायदे और सावधानियों के बारे में-

पढ़ें- कानून नहीं, योगमय जीवन से बनेगी बात

सूर्य नमस्कार करने के फायदे-

  • त्वचा के रोग खत्म हो जाते हैं।
  • व्यक्ति में धीरज रखने की क्षमता बढ़ती है।
  • शरीर के ज्यादा वजन को घटाने में मददगार।
  • आलस्य को दूर भगाता है, दिमाग को ठंडा रखता है।
  • बालों को असमय सफेद होने, झड़ने व रूसी से बचाता है।
  • पेट की मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं उससे पाचन शक्ति बढ़ती है।
  • सहनशीलता बढ़ाने और क्रोध पर काबू रखने में मददगार।
  • शरीर में खून का प्रवाह तेज होने से ब्लड प्रेशर की बीमारी में आराम मिलता है।
  • शरीर में लचीलापन आता है, जिससे पीठ और पैरों के दर्द की आशंका कम होती है।
  • प्राकृतिक रूप से विटामिन डी मिलता है जो हड्डियों को मजबूत करने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद है।

सावधानियां-

  • ज्ञान के अभाव में किसी योग विशेषज्ञों के निर्देशक के अनुसार ही करना चाहिए।
  • सूर्य नमस्कार सुबह शौच के बाद पूर्व दिशा में मुख करके ही करना चाहिए।
  • सूर्य नमस्कार करते समय शरीर की प्रत्येक क्रिया को ध्यानपूर्वक व आराम से करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें-

योग की बढ़ती स्वीकार्यता और कमजोर होती मजहबी दीवारें

18 साल के बाद भी इन एक्सरसाइजों से बढ़ेगी हाइट

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।